राजगढ़ जिला अस्पताल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण:वार्ड से लेकर शौचालय तक की स्थिति देखी, एनआरसी शुरू करने पर जोर




राजगढ़ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के प्रत्येक फ्लोर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार से जुड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड, कैंटीन और शौचालयों की स्थिति देखी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलना सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू रहनी चाहिए। अधिकारियों ने अस्पताल भवन के मानचित्र और डिजाइन को भी देखा तथा उससे संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही हाल ही में स्थापित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री सिस्टम और आरओ जल आपूर्ति व्यवस्था का अवलोकन किया, जिसकी कलेक्टर और एसपी ने सराहना की। कहा- एनआरसी कक्ष को जल्द शुरू किया जाए
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) कक्ष को जल्द शुरू किया जाए, ताकि कुपोषित बच्चों को उपचार की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और ईटीपी प्लांट की स्थापना को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं फील्ड विजिट के दौरान पुलिस हाउसिंग के कॉन्ट्रैक्टर रत्नेश चौरसिया और संजीव सहाय शर्मा भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *