अयोध्या जिले की 274 बीकापुर विधानसभा सीट से बसपा ने बड़ा सियासी दांव चला है। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने राजा पाठक को बीकापुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर आशीर्वाद दिया है। इस घोषणा के बाद पूरे जनपद में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। जगह-जगह राजा पाठक को बधाइयां दी जा रही हैं। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवनियुक्त बसपा प्रभारी राजा पाठक ने कहा, “बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।” 2027 चुनाव लड़ने के संकेत
राजा पाठक ने मायावती का आभार जताते हुए कहा, “मैं बहुजन समाज पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। बहन जी ने बीकापुर विधानसभा से मुझे आशीर्वाद दिया, इसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत आभारी हूं। अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझ पर भरोसा जताता है और टिकट देता है, तो मैं बसपा से चुनाव भी लड़ूंगा।” बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दावा
उन्होंने आगे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर टीम गठित की जाएगी और बहन जी के हाथों को मजबूत किया जाएगा। “इस बार हम सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए।”राजा पाठक ने इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और जिला अध्यक्ष का भी आभार व्यक्त किया।
Source link