रामनवमी ड्यूटी के दौरान महंत और पुलिसकर्मी में विवाद:छतरपुर में ASI पर अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप; SP ने जांच के निर्देश दिए




छतरपुर में रामनवमी के अवसर पर यातायात व्यवस्था के दौरान एक महंत और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। संकट मोचन मंदिर के महंत राजीव लोचन दास ने सिविल लाइन थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़े वीडियो शनिवार को सामने आए हैं। रामनवमी कार्यक्रम के कारण शहर में यातायात मार्ग बदला गया था। महंत राजीव लोचन दास एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी पन्ना नाका के पास ASI ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के तहत रोके जाने पर महंत नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। महंत राजीव लोचन दास का आरोप है कि ASI ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें अपमानित किया। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। एक अन्य वीडियो में महंत पुलिसकर्मी को नौकरी से हटवाने की बात कहते भी दिख रहे हैं। एसपी बोले- जांच करवाई जा रही
हालांकि, वायरल हुए वीडियो में पुलिसकर्मी महंत को केवल इशारा कर आगे जाने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहा है। कथित अभद्र भाषा या जातिसूचक टिप्पणी का कोई स्पष्ट वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *