रायबरेली एसपी ने 5 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक का किया ट्रांसफर:पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने के लिए देर रात जारी हुए आदेश




रायबरेली में पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने देर रात पांच निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह नए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा कमान संभालने के बाद पुलिस विभाग में की गई दूसरी बड़ी स्थानांतरण कार्रवाई है। जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रायबरेली के PRO रहे संजय कुमार को थाना मिल एरिया का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, थाना मिल एरिया के इंचार्ज विंध्य विनय रावत को पुलिस अधीक्षक का PRO बनाया गया है। निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक बालेंद्र गौतम को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सलोन की नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सलोन से पुलिस लाइन में भेजा गया है। उप निरीक्षक वागिश मिश्रा को एसओजी में स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *