पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन के एरिया को रिसॉर्ट की तरह डिजाइनिंग कर डेवलप किया जाएगा। पटना नगर निगम के बजटीय प्रावधानों में हरियाली के साथ खूबसूरती बढ़ाने को लेकर एक बड़ी राशि खर्च की जाएगी। पटना जंक्शन के सामने न्यू मार्केट और पटना एयरपोर्ट से लेकर शेखपुरा मोड़ तक जाने वाली सड़क की रौनक बढ़ेगी। पटना नगर निगम, सड़क के बीच बने मेडियन पर लगे पौधों की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए CNC पैनल लगाएगा। ये पौधों की फेंसिंग कर आकर्षक लाइट से सजाएगा। चिड़ियाघर से पंचरूपी महावीर मंदिर तक लगा CNC पैनल अभी यह माइल्ड स्टील CNC पैनल चिड़ियाघर से राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी महावीर मंदिर तक पाॅयलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाया गया है। इस एरिया को 700 फीट तक डेवलप किया गया है। इसमें दो तरह की लाइटें लगाई गई है। एक लाइट अंदर की ओर और एक मीडियन लाइट लगी है, जो शाम होते ही जलने पर एक खूबसूरत नजारा देती है। फेंसिंग के लिए माइल्ड स्टील पैनल लगाए जा रहे हैं, जिसे कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल कटिंग तकनीक से तैयार किया गया है। इस पहल को और खास बनाने के लिए आर्ट कॉलेज के छात्रों को भी जोड़ा गया, जो इन जालियों को रंगों और डिजाइनों से सजा रहे हैं।
CNC पैनल का सार्वजनिक जगह पर इस्तेमाल करने वाला पटना पहला शहर नगर निगम प्रशासन के मुताबिक आमतौर पर इस तरह की फेंसिंग गार्डेन, होटल, रिसॉर्ट, बालकनी में देखी जाती हैं। ऐसे पैनल गार्डन पार्टिशन, आउटडोर डेकोरेटिव स्क्रीन, बालकनी स्क्रीन, सनशेड और पार्क फेंसिंग के रूप में उपयोग किए जाते हैं। लेकिन पौधों की सुरक्षा और सड़क के मेडियन के सौंदर्यीकरण के लिए इस स्तर पर इसका उपयोग भारत में पहली बार पटना नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। यह CNC पैनल आमतौर पर रिसोर्ट में ही लगते हैं, क्योंकि यह काफी महंगे होते हैं। पौधों के आसपास खूबसूरती बढ़ाने के लिए सार्वजनिक जगह पर यह पहली बार पटना में ही हो रहा है। पटना जंक्शन के पास त्रिकोणीय पार्क का हो रहा निर्माण पटना जंक्शन के गोलंबर के पास एक त्रिकोणीय पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ तक सड़क को नया रंग दिया जाएगा। इस सड़क पर लैंडस्कैपिंग की जाएगी। वहीं, एयरपोर्ट से निकलकर नेहरू पथ आने के क्रम में दोनों लेन में दृश्यता को बेहतर करने की योजना है। इस योजना के अनुसार पटना दिन में हरियाली युक्त और रात में जगमग दिखेगा। रेलवे, निगम और मेट्रो की ओर से आने वाले दिनों में कई सुविधाएं दी जाएगी।
Source link