रींगस में घर से लाखों के आभूषण, नकदी चोरी:परिवार जयपुर गया था, पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज कराया




रींगस नगर पालिका क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 26 में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 15 हजार रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने रींगस पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 26 निवासी गौतम शर्मा खेस्तिका, जो श्री सीताराम मंदिर के पुजारी हैं, ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार उनके दो बेटे जयपुर में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। गौतम शर्मा अपनी पत्नी के साथ बेटों से मिलने जयपुर गए हुए थे। पड़ोसियों ने दी चोरी की सूचना गौतम शर्मा को चोरी की घटना की जानकारी उनके पड़ोसियों ने दी। दोपहर के समय पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ देखा और सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत फोन कर गौतम शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौतम शर्मा अपनी पत्नी के साथ जयपुर से वापस घर लौटे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने मकान की पीछे की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर घुस गए। घर के अंदर पहुंचने के बाद बदमाशों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़ दिए और पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोर घर से 15 हजार रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, 6 जोड़ी चांदी की बिछड़ी, 5 जोड़ी चांदी की पायजेब, 2 सोने की अंगूठी और 5 सोने के कांटे सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। रींगस पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *