रोहतासगढ़ में 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:पहले मुकाबले में कुब्बा ने नागटोली को 25 रनों से हराया, सौरभ कुमार मैन ऑफ द मैच चुने गए




बिहार के रोहतासगढ़ में, जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, अब खेल गतिविधियों से सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कैमूर पहाड़ी पर स्थित नागाटोली पक्का तालाब मैदान में बुधवार को एनसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने का प्रतीक बन गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन रोहतास प्रखंड की जिला परिषद कंचन कुमारी और समाजसेवी अमित पासवान ने फीता काटकर किया। कमिटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र उरांव ने बताया टूर्नामेंट 15 दिनों तक चलेगा। जिसमें कई टीमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उद्घाटन मैच नागाटोली और कूबा टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूथ क्लब संघधील कमिटी, पंचायत रोहतासगढ़ के तत्वावधान में किया गया। कमिटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र उरांव और उपाध्यक्ष राजू राम (वार्ड सदस्य) ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बन रहा है और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिल रही है। पहले मैच में नागटोली की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। पहली पारी में कुब्बा की टीम ने 10 ओवर में 126 रन बनाया। वहीं, दूसरी पारी में नागटोली की टीम 101 रन पर सिमट गई। जिससे कुब्बा ने 25 रनों से जीत दर्ज किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए सौरभ कुमार को मैंन ऑफ द मैच चुना गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मोती उरांव, राजू रंजन उरांव, बलराम यादव, संतोष तिर्की, अजीत उरांव, उपेंद्र उरांव, नटेश उरांव, सुधांशु कुमार, दिलीप तिर्की, रोशन तिर्की, विमल कुमार, मनोज पासवान, परमानंद कुमार, पिंटू कुमार, पवन कुमार, सचिन कुमार, प्रेम कुमार, दिवेश कुमार (गुणेश), उदय उरांव, नितीश कुमार, राहुल कुमार, प्रकाश कुमार, बदलू उरांव, अमीर उरांव, डॉ. नंदन यादव, जितेंद्र उरांव और बसंत लकड़ा की अहम भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *