लखनऊ- निजी स्कूल के खिलाफ फीस बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन:बड़ी संख्या में विरोध करने पहुंचे अभिभावक, गेट पर बैनर टांगकर दिया धरना




लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में सोमवार सुबह निजी स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल पर नए सत्र से मनमानी तरीके से फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में मेन गेट के सामने जुटे अभिभावकों ने बैनर टांगकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक हंगामे जैसा माहौल रहा। अचानक से बड़ी संख्या में अभिभावकों को देख स्कूल प्रशासन भी बैकफुट भी आता दिखा। हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना था कि सिर्फ गिनती के कुछ लोग साजिश के तहत गेट पर पहुंचकर हंगामा करने के मकसद से जुटे थे, जो खुद नियमित तौर पर अपने बच्चों की फीस नहीं जमा करते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *