लखनऊ में फ्लाई दुबई के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:ईंधन कम होने पर ATC को कॉल, काठमांडू जा रहा था




लखनऊ हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह दुबई से काठमांडू जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में ईंधन कम होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, फ्लाई दुबई की फ्लाइट संख्या एफजेड-1133 सुबह करीब 8:22 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारी गई। इस विमान में कुल 154 यात्री सवार थे। पायलट को जैसे ही ईंधन की कमी का अंदेशा हुआ, उन्होंने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को हवाई अड्डे पर ही खड़ा कर दिया गया है। सभी यात्री फिलहाल विमान के अंदर ही मौजूद हैं। तकनीकी टीम की ओर से विमान की जांच और ईंधन भरने की प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए रवाना कर दिया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *