लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ ठंडा:सुबह से निकली तेज धूप, दिन में बनी रहेगी बादलों की आवाजाही




लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। देर रात तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की तरफ से आज लखनऊ में बादलों के घर चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच देर रात तक लखनऊ में 15 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 63 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फ़ीसदी दर्ज की गई। सुबह से संतोषजनक श्रेणी में AQI लखनऊ में सुबह से 5 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस दौरान AQI 86 रहा। सबसे खराब स्थिति अलीगंज 107 और लालबाग 102 के साथ में यलो जोन में रहा। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 98 रहा। गोमतीनगर 53, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 61 रहा। कुकरैल सेंटर की रिपोर्ट नहीं आई है। मशीन में खराबी है। शनिवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 150 के साथ में मध्यम श्रेणी यलो जोन में रहा। आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। आज प्रदेश भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की गरज चमक के साथ में बारिश का अलर्ट है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट आएगी। 6 अप्रैल को मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा और धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद 7 से 09 अप्रैल के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे पारे में 3 से 5 डिग्री तक की भारी गिरावट आ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *