लखनऊ में SFI का विरोध प्रदर्शन:छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, प्रदर्शनकारी बोले- स्कॉलरशिप फॉर्म रिजेक्ट होने से छात्र परेशान




लखनऊ में शुक्रवार को छात्र संगठन (SFI) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियों ने कल्याण भवन का घेराव कर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गौड़ को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सौंपा । छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों की परेशानी साझा करते हुए नाराजगी जताई। ‘रिजेक्शन से छात्र परेशान’ पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि छात्रवृत्ति के इस सत्र 2025-26 में प्रदेश के तमाम छात्रों की छात्रवृति अभी तक आवंटित नहीं हुई है । बहुत से छात्रों का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया गया है। छात्रवृति आवंटन की आखिरी तारीख 31 मार्च होती है । ऐसे में जब आखिरी दिन बीत जाने के बाद तक छात्रवृत्ति छात्रों के बैंक अकाउंट में नहीं भेजी गई है तो उनके भीतर संशय पैदा हो गया है। साथ ही साथ तमाम छात्रों के आवेदन पत्र का स्टेटस भी 8 अप्रैल को, यानी छात्रवृत्ति सत्र समाप्त होने के बाद, अपडेट हुआ है जो कि प्रशासन की छात्रवृति की ओर गंभीरता के स्तर को व्यक्त करता है। ‘छात्रवृत्ति पूरी न मिलने से छात्र परेशान’ राज्य सचिव अब्दुल वहाब ने कहा कि हमारे संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने प्रदेश भर के कई जिलों में छात्रों से बात चीत कर के यह पाया है कि बहुत से छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक उनके अकाउंट में नहीं आई है या कुछ राशि आई है और तमाम छात्रों को समय गुजर जाने के बाद स्टेटस अपडेट कर यह जानकारी दी गई है कि उनका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया है। बहुत से छात्रों को उनके खातों में उनकी पाठ्यक्रमों में जमा होने वाली फीस के अनुपात में आधी या उससे भी कम राशि मिली है। छात्रवृत्ति पूरी न मिलने की स्थिति में छात्रों को आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है । कई छात्रों को पढ़ाई तक छोड़नी पड़ जाती है। महा आंदोलन की चेतावनी इसके मौके पर दुर्गेश यादव ने कहा कि छात्रवृति पैसा मात्र नहीं है। इसके माध्यम से बहुत से छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर पाते हैं। यदि सभी पात्रों को छात्रवृत्ति आगामी 15 दिनों में नहीं मिली तो महा आंदोलन करेंगे। मांग किया कि जिनके खाते को किसी भी कारण से रिजेक्ट किया गया उन्हें अपनी गलती को सुधारने का मौका दिया जाए । लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है यह लड़ाई लड़ेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *