ललितपुर में कन्या भोज के बाद 9 बच्चों समेत10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार शाम को थाना बार अंतर्गत ग्राम मार्रोली स्थित हनुमान मंदिर में हुई। एक ग्रामीण ने कन्या भोज का आयोजन किया था, जिसमें खीर-पूड़ी परोसी गई थी।
एक घंटे बाद बिगड़ी तबियत
भोजन करने के करीब एक घंटे बाद गांव की निशा पुत्र जयसिंह (14), शुभी पुत्री राघवेंद्र (3), वृष्टि पुत्री राघवेंद्र (6), चंदा पुत्र स्वर्गीय विंदा (8), मनीषा पुत्री पहाड़ सिंह (3), सुहाना पुत्री चंद्रभान (4), निशा पुत्र अमोल (17), शिवनय पुत्री बलराम (3), प्राची पुत्री अरविंद (5) और अंगूरी पति जगत सिंह (40) को उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बार ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें रात करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में सभी बीमार लोगों का इलाज जारी है।
Source link