लव मैरिज के अगले दिन युवक-युवती को पीटा:व्हील चेयर पर पत्नी को लेकर अलवर SP ऑफिस पहुंचा युवक




यूपी के गाजियाबाद निवासी युवक जीतू और अलवर के राजगढ़ निवासी युवती प्रीति के लव मैरिज कर वापस लौटने पर परिवारवालों ने दोनों की पिटाई कर दी। युवती के पैर में भी चोट लगी है। अगले दिन गुरुवार दोपहर को युवक अपनी पत्नी को व्हील चेयर पर लेकर अलवर एसपी ऑफिस पहुंचा। दोनों ने सुरक्षा की गुहार की है। युवती का कहना है कि उसके परिजन नहीं चाहते कि उनकी बेटी किसी दूर के युवक से शादी करे। युवक जीतू व युवती प्रीति ने बताया कि दोनों ने एक दिन पहल ही गाजियाबाद में लव मेरिज की है। जब परिवार वालों को पता चला कि तो दोनों को राजगढ़ बुला लिया। यह कहा कि कोई बात नहीं एक बार घर आ जाओ। यहां आने पर युवती ने बताया कि उसे पूरे परिवार के सदस्यों ने पीटा है। उसकी हालत बिगड़ गई। उसके पेट में भी तकलीफ है। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। घर पर आए जीतू को भी पीटकर भगा दिया। अब हम दोनों वापस घर से निकल कर एसपी के कार्यालय में पहुंचे हैं। ताकि उनकी जान की सुरक्षा हो सके। दोनों का कहना है कि शादी करने के बाद अधिक परेशान किया गया है। अलवर में पुलिस अधिकारी से मिलने आए हैं। ताकि उनको सुरक्षा मिल सके। युवती ने कहा कि वह युवक को अच्छे से जानती है। उसकी जी जाति से है। लेकिन परिवार वाले नहीं चाह रहे हैं। युवती का कहना है कि जीतू का परिवार राजगढ़ में रहने लग गया। ये कई सालों से यहां रह रहे हैं। इसलिए दोनों की जान पहचान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *