लुधियाना की किप्स मार्केट में बड़ी वारदात:काली स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ लाखों की चोरी; कल ही खरीदी थी नई लाइसेंसी रिवाल्वर वो भी गायब




लुधियाना के सराभा नगर की किप्स मार्केट में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। शातिर बदमाशों ने दिन-दिहाड़े काली स्कॉर्पियो को निशाना बनाया और गाड़ी का शीशा तोड़कर भीतर रखा बैग उड़ा ले गए। इस बैग में ₹50 हजार की नकदी और सोने के गहनों के साथ-साथ नई लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी जिसे पीड़ित ने महज कल ही खरीदा था। क्या था मामला जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर किसी काम के सिलसिले में किप्स मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को मार्केट की पार्किंग में खड़ा किया था। इसी बीच बदमाशों ने बड़ी सफाई से गाड़ी की कंडक्टर साइड (बाएं ओर) का शीशा तोड़ दिया। चोरों ने चंद सेकंडों में गाड़ी के भीतर रखा कीमती सामान वाला बैग निकाला और रफूचक्कर हो गए। सुरक्षा के लिए लिया था हथियार 24 घंटे में अपराधियों के हाथ लगा पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए कल ही नई लाइसेंसी रिवाल्वर खरीदी थी। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिस हथियार को उन्होंने अपनी हिफाजत के लिए लिया है वह 24 घंटे के भीतर ही अपराधियों के हाथ लग जाएगा। जब प्रदीप अपना काम निपटाकर वापस गाड़ी के पास पहुंचे तो टूटा हुआ शीशा और गायब सामान देख उनके होश उड़ गए। घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस एक्शन: CCTV खंगाल रही टीमें वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस अब मार्केट और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती चोरी हुई रिवाल्वर की बरामदगी है क्योंकि अंदेशा है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात में इस हथियार का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *