लुधियाना की होजरी फैक्ट्री में कारीगर का मर्डर:कहासुनी के बाद साथी ने स्टूल मारा, आरोपी गिरफ्तार; लखनऊ में रहता है परिवार




लुधियाना के जवंद विहार संधू नगर इलाके में होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर की उसके ही साथी ने स्टूल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 5-6 सालों से यहां काम कर रहा था। क्या है पूरा मामला? फैक्ट्री के मालिक उमी भारद्वाज ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:30 बजे ठेकेदार राहुल का फोन आया। उसने बताया कि फैक्ट्री में रह रहे लड़कों के बीच झगड़ा हो गया है और धर्मेंद्र गंभीर हालत में पड़ा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। धर्मेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार (भतीजा) था। उसे धर्मेंद्र ही करीब एक महीना पहले काम पर लेकर आया था। हत्या की वजह और जांच फैक्ट्री मालिक ने बताया कि रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने धर्मेंद्र के सिर पर स्टूल से वार कर दिया। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक 4 साल की बेटी छोड़ गया है, जो लखनऊ में रहते हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी के साथ कोई और तो नहीं था। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक दिन में करीब 6 लोग यहां काम करते हैं, लेकिन रात को केवल ये दो लोग ही फैक्ट्री में रुकते थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *