लुधियाना जिले में जगराओं के नजदीकी गांव स्वद्दी कलां के पास सिधवा बेट-जगराओं मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। यहां रेत से भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक ट्रक टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव स्वद्दी कलां के बाहर सड़क किनारे रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक घायल, हालत गंभीर बता दे कि ट्रक में ड्राइवर सुखदेव सिंह बिल्ला था और मिंटू निवासी स्वद्दी कलां/स्वद्दी खुर्द भी मौजूद था। दुर्घटना में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं। घायल मिंटू को सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link