लुधियाना के थाना टिब्बा अंतर्गत विजय नगर इलाके में चोरी की एक और घटना सामने आई है। यहां यादव करियाणा स्टोर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दुकानदार सतिंदर ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। अब चोरों ने उनकी 2010 मॉडल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि चोर बड़ी चालाकी से दुकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पहले मोबाइल पर बात करने का नाटक करता है और आसपास की रेकी करता है। पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत मौका मिलते ही वह तुरंत मोटरसाइकिल स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है। पीड़ित दुकानदार ने इस घटना की शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। एक ही इलाके और एक ही दुकान को बार-बार निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source link