मुल्लांपुर दाखा पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक की बदोवाल शाखा में 3.90 करोड़ रुपए के बड़े बैंक घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में बैंक के एक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मैनेजर पंकज ने अपने पद का दुरुपयोग किया
सीनियर रीजनल मैनेजर ईमा कांता मल द्वारा की गई जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट (केस नंबर 1311, 13.03.2026, UID-771111) में सामने आया कि हरियाणा के जींद निवासी आरोपी मैनेजर पंकज ने अपने पद का दुरुपयोग किया। क्लर्क की आईडी का जानकारी के बिना इस्तेमाल
जांच से पता चला कि आरोपी पंकज ने बैंक में अपने साथ कार्यरत सहायक मैनेजर अर्चना गुप्ता और क्लर्क कर्मजीत सिंह की लॉगिन आईडी का उनकी जानकारी के बिना इस्तेमाल किया। उसने कृषि और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कुल 22 फर्जी लोन स्वीकृत किए। निजी खातों में स्थानांतरित किए पैसे
इन फर्जी लोन के माध्यम से, आरोपी ने लगभग 3 करोड़ 90 लाख रुपए अपने निजी खातों में स्थानांतरित कर लिए और इस राशि का गबन किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज ने पूछताछ के दौरान इस पूरे घोटाले को स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Source link