लुधियाना की थाना जोधां पुलिस ने मोटरों से तार और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 अप्रैल 2026 को मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू, जितिंदर सिंह उर्फ जिंदू और सरबजीत सिंह उर्फ विक्की (निवासी मेहमा सिंह वाला) के रूप में हुई है। तीनों की उम्र लगभग 34 से 35 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें एक पुरानी मोटर, दो स्टार्टर, दो बिजली ग्रिप, 12 फुट केबल तार और करीब 12 किलो तार के टुकड़े शामिल हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति ऑल्टो कार (PB-10-BV-6638) भी जब्त की गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की नाकाबंदी जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर नारंगवाल से जोधां बाजार की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों को मौके पर काबू कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ पहले से दो चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Source link