लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र पहुंचे समस्तीपुर:कहा- बिहार के साथ होने जा रहा बहुत बड़ा खेला, रिमोट से चलेगी सरकार




लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व मनेर से राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने समस्तीपुर में बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि बिहार के साथ बहुत बड़ा खेला होने जा रहा है। दिल्ली से रिमोट पर बिहार की सरकार चलेगी। पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत खराब थी, तो बिहार के ब्यूरोक्रेट सरकार चला रहे हैं। और जो बनने वाले हैं, वह केंद्र सरकार के रिमोट से चलेंगे। यह बिहार के लिए दुर्भाग्य की बात है। भाई वीरेंद्र गुरुवार शाम समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। वह लोकलेखा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। दूसरे के कंधे पर सवार होकर मुख्यमंत्री बनते रहे नीतीश पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा दूसरे के कंधे पर सवार होकर मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे देश में यादव जाति समाजवादी आंदोलन को कंधा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर यादव समाजवादी नहीं होता तो शायद कार्पूरी ठाकु और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होते। लालू यादव ने आंदोलन करके गरीबों को बढ़ाने, उन्हें मान सम्मान देने का काम किया है। आज जो बिहार की स्थिति है वह काफी खराब है। उन्होंने कहा कि वोट हमारा और राज कोई और कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राजद संघर्ष करेगी और महागठबंधन की बिहार में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर राजद के नेता तेजस्वी यादव बारिकी से अध्ययन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने मजबूती से काम करने का आह्वान किया है और राजद के सभी लोग दल को मजबूत करने के लिए लगे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उनका हमेशा बयान लालू यादव, तेजस्वी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही रहता है।
तेजस्वी के केरल यात्रा पर उन्होंने कहा कि उनके नेता अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए देश में जहां-जहां चुनाव होता है। वह वहां जाकर अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। बिहार में खेला के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में हमेशा खेला होता रहा है और आगे भी खेला होगा । वेट एंड वॉच करते रहिए। राजद एकजुट है। आने वाले दिनों में महागठबंधन और मजबूत कैसे हो और महागठबंधन में किन-किन दलों को लेना है यह श्रृष नेतृत्व तैय करेगा। भविष्य में महागठबंधन में जदयू के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह श्रृष नेतृत्व ही तय करेगा। दल के बागी विधायक पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जबाव दल के बड़े नेता ही देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *