वन विभाग ने बुरहानपुर में अवैध गोंद जब्त किया:लगातार दूसरे दिन मिली बड़ी खेप, आरक्षित वन कक्ष में छिपाकर रखी थी




बुरहानपुर जिले में वन विभाग ने अवैध गोंद की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो दिनों में विभाग ने भारी मात्रा में सलई और धावड़ा गोंद जब्त किया है। जिले में लंबे समय से धावड़ा और सलई गोंद निकालने, बेचने और परिवहन पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन गोंद माफिया अभी भी सलई के पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर गोंद निकाल रहे हैं। एक दिन पहले, खकनार रेंज के बोरखेड़ा कक्ष क्रमांक आरएफ 310 से सलई गोंद का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त किया गया था। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। वन विभाग की टीम ने इस दौरान 845 किलोग्राम सलई गोंद बरामद किया था। सोमवार को 369 किलोग्राम गोंद बरामद की
वहीं, सोमवार को वन विभाग को बुरहानपुर वन मंडल के बोदरली गांव के बारकोट के पास आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 403 में धावड़ा गोंद छिपाकर रखने की सूचना मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और झाड़ियों के बीच छिपाए गए 8 कट्टे धावड़ा गोंद जब्त किए, जिसका कुल वजन 369 किलोग्राम है। बुरहानपुर के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले, खंडवा सीसीएफ की ओर से गठित एक टीम ने भी बोरी गांव में दबिश देकर एक गोदाम से 780 किलोग्राम गोंद जब्त किया था। इन लगातार कार्रवाइयों के बाद से वन विभाग जिले में सक्रियता से निगरानी और कार्रवाई कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *