पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंगलवार को बांसवाड़ा पहुंचीं। उन्होंने देर शाम शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कीं। इस मौके पर राजे ने कहा- वे जब भी बांसवाड़ा आती हैं, माता के दर्शन किए बिना नहीं जातीं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि बांसवाड़ा आए और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दर्शन करने नहीं आऊं। राजे ने कहा कि यहां दर्शन करने के बाद उन्हें एक असीम आंतरिक शांति मिलती है और मन हल्का हो जाता है। पूर्व सीएम मंदिर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। राजे ने माता त्रिपुरा सुंदरी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका और पंडितों के सानिध्य में विधिवत आरती और विशेष पूजा संपन्न की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी देखने को मिली। महीने में एक दिन उपवास रखना चाहिए
इससे पूर्व वे शहर के डूंगरपुर मार्ग पर आयोजित ‘हर मास एक उपवास’ कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां योग गुरु बाबा रामदेव और जैन संत श्री 1008 प्रसन्न सागर से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी बाबा रामदेव के कार्यक्रम में उपवास के महत्व पर चर्चा हुई। मेरा मानना है कि महीने में कम से कम एक दिन उपवास जरूर रखना चाहिए। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शुद्ध और संतुलित होता है।
Source link