वाराणसी में होटल में लगी देर रात आग, 5 झुलसे:होटल एचएम इंटरनेशनल में रविवार रात हुआ हादसा, होटल में कई लोग फंसे थे




वाराणसी के नई सड़क इलाके में बीती रात होटल एचएम में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस वक़्त आग लगी उस समय होटल में कई यात्री गहरी नींद में थे।आग लगने की सूचना मिलते है एसीपी दशाश्वमेध भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चेतगंज से फायर सर्विस को बुलाया। पुलिस, फायर सर्विस के जवानों और स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 5 यात्री झुलस गए है जिनका उपचार मंडलीय चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर में चल रहा है। फिलहाल आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। फायर सर्विस घटना की जांच में लगी है। राते एक बजे के बाद लग गयी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 1 बजे के बाद अचानक नई सड़क के फरहान होटल के बगल में स्थित होटल एचएम इंटरनेशनल से लपटें उठने लगीं। लपटें फर्स्ट फॉर की बालकनी से निकल रहीं थीं। ऐसे में अंदर मौजूद लोग चीखने लगे। जिन्हे बचाने के लिए स्थानीय लोग दौड़ पड़े। पानी डाला गया और नीचे के फ्लोर के यात्रियों को सकुशल निकाला गया। मौके पर पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे एसीपी 10 मिनट बाद सूचना पर एसीपी दशाश्वमेध, प्रभारी थाना दशश्वमेध के साथ मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस को सूचना दी। तब तक आग फर्स्ट फ्लोर के सामने के हिस्से में फैल चुकी थी। और उसमे मौजूद लोग चिल्ला रहे थे। फायर सर्विस ने पानी डालना शुरू किया तो आग बहदाक गयी और ऊपर की तरफ बढ़ चली। इसपर फायर सर्विस ने होटल में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद होटल में रह रहे लोगों को निकाला। 5 झुलसे, चल रहा है इलाज मौके पर पहुंचे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया – होटल की आग में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इसमें से 5 झुलस गए हैं। जिनमे हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत, दो बच्चे सात वर्षीय शिवाय व चार वर्षीया शानवी तथा मुंबई निवासी साहिल शामिल हैं। इनमे से दो को मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया है। बाकी का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *