विदिशा में ट्रैक्टर पलटने से किशोरी की मौत, भाई गंभीर:स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, मजदूरी कर लौट रहा था परिवार




विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नाय-सनद रोड पर ग्राम नायसन्द और बीलखो के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार एक परिवार मजदूरी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई विक्की बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत शमशाबाद अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल किया रेफर प्राथमिक उपचार के बाद विक्की की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. निर्मल जाटव ने घायल के उपचार की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार वे नजीराबाद से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *