विश्व हिंदू महासंघ ने बनाया 46वां स्थापना दिवस:आगरा में सदस्यों ने निकाली 'वंदे मातरम' यात्रा, क्षेत्र में गूंजे जय श्रीराम और देशभक्ति के नारे




विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को शहर में “वंदे मातरम” भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कोठी मीना बाजार से शुरू हुई यात्रा सेक्टर-5 बोदला स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शोभा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारे गूंजते रहे। तिरंगे से सजे वाहनों और झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने शहर में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार, कालका पीठाधीश्वर महेंद्र श्री अवधूत नाथ और जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करते हैं।
जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तर का यह आयोजन आगरा में होना संगठन के लिए गौरव की बात है। महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार गर्ग ने कहा कि बड़ी संख्या में वाहनों पर तिरंगा लगाकर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया। इस दौरान आगरा मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति गंगा धाकड़, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुशवाह, सुनीता मेहता, सौरभ तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, अंकित उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, सतीश शर्मा, गोरखा देव ठाकुर, दीप नारायण, मीनू अग्रवाल और डिंपल गंभीर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *