वृंदावन हादसे में फाजिल्का के पंकज लापता:परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, दो बच्चों के पिता की तलाश जारी




वृंदावन में हुए हादसे के बाद फाजिल्का जिले के जलालाबाद निवासी पंकज मल्होत्रा के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। पंकज के अचानक लापता होने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उनके परिजन उसकी तलाश में वृंदावन पहुंच चुके हैं और लगातार जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। पंकज मल्होत्रा एक निजी सरिया कंपनी में काम करता था और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और उसी की कमाई से पूरे घर का खर्च चलता था। पंकज विवाहित है और उसके दो छोटे बच्चे हैं 8 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय बेटी। परिवार की आर्थिक और भावनात्मक जिम्मेदारी पूरी तरह उसी के कंधों पर थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वृंदावन के लिए रवाना हादसे की सूचना मिलते ही पंकज का परिवार तुरंत वृंदावन के लिए रवाना हो गया, ताकि उसका कोई सुराग मिल सके। इस बीच जलालाबाद स्थित उसके घर पर फिरोजपुर से उसके मौसा अश्वनी कुमार और मौसी किरण पहुंचे हैं। मौसी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे दुख में डूबे हुए हैं। मौसा अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन पंकज का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार लगातार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है और उम्मीद कर रहा है कि वह जल्द सुरक्षित मिल जाएगा। फिलहाल, परिजन और स्थानीय प्रशासन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *