शराब के नशे में जहर पीने से ट्रक-ड्राइवर की मौत:भाई को फोन कर बोला ‘आखिरी बार पी रहा हूं,कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में तोड़ा दम




कोटा संभाग के बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था, बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे में चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले लक्ष्मण सिंह ने अपने भाई भंवर सिंह को फोन कर कहा था कि वह आखिरी बार शराब पी रहा है और अब वह मरने जा रहा है। यह सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक वह जहर का सेवन कर चुका था।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत लाखेरी के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम को उसे कोटा लाया गया, लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर मामला मानसिक तनाव और नशे की हालत में उठाए गए खतरनाक कदम से जुड़ा माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *