बाड़मेर शहर में स्विफ्ट कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद भी रूका नहीं और बाइक पर कार चढ़ा दी। गनीमत रही कि बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हंगामा होने पर ट्रैफिक पुलिस ने नशे में गाड़ी चला रहे कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। घटना बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज के पास शाम करीब चार बजे की है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। 2 तस्वीर में देखिए घटनाक्रम ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मेरी ड्यूटी आगे थी। मुझे होमगार्ड ने सूचना दी। वहां पर मूलचंद (49) पुत्र मेघराज खत्री निवासी हिंगलाज नगर बाड़मेर अहिंसा सर्किल से ओवरब्रिज की तरफ जा रहा था। इस दौरान आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हालांकि बाइक सवार को चोट नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि 185 एमवी एक्ट के शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। कार्रवाई कर कार को जब्त किया जाएगा। शराब के नशे में था ड्राइवर
पुलिस जब ड्राइवर मूलचंद का हाथ पकड़कर ट्रैफिक गुमटी की तरफ ले जाने लगे। तभी वह गिर गया। पुलिस और अन्य लोगों ने उसे संभाला। फिर गुमटी में ले जाया गया। वहां पर अल्कोहल मीटर से उसकी जांच की गई, जिसमें ड्राइवर शराब के नशे में मिला। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल बाइक सवार की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।
Source link