शिक्षा मंत्री के सवाल का छात्रा ने दिया सटीक जवाब:मदन दिलावर बोले- शाबाश, सही जवाब दिया; गांव की गलियों में सफाई व्यवस्था देखी




श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को दूसरे दिन भी औचक निरीक्षण जारी रखा। मंत्री ने सादुलशहर ब्लॉक के मम्मड खेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। कक्षा सातवीं में पहुंचे मंत्री ने एक छात्रा से पूछा- भारत का संविधान किसने बनाया। छात्रा ने आत्मविश्वास के साथ विस्तार से जवाब देते हुए बताया कि संविधान का निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हुआ था। छात्रा का सटीक और स्पष्ट जवाब सुनकर शिक्षा मंत्री काफी खुश हुए और उसकी सराहना करते हुए कहा- तुमने सवाल का सही और उत्तम उत्तर दिया, शाबाश। स्कूल के बाद गांव की सफाई व्यवस्था भी देखी स्कूल के निरीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री ने मम्मड खेड़ा गांव की गलियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गलियों में पानी भरा हुआ मिला। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए पूछा कि सोख्ता पिट क्यों नहीं बनाया गया, ताकि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद गंगानगर के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम चौहान, एक्सईएन रमेश मैदान, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह सहित शिक्षा और पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *