शिवपुरी में तिघरा के खेतों में लगी आग:चपेट में आए 40 बीघा फसल, 3 घंटे बाद पाया काबू




शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत खरवाया के तिघरा गांव में रविवार देर रात खेतों में आग लग गई। इस घटना में करीब 40 बीघा फसल का क्षेत्र चपेट में आ गया। ग्रामीणों की तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार, तिघरा गांव में रविवार रात करीब 9 बजे नरवाई में आग लगी थी। यह आग तेजी से फैली और देखते ही देखते लगभग 40 बीघा खेत इसकी चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामूहिक प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इसके साथ ही, पानी के टैंकरों की मदद से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों में नरवाई का भूसा बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी अज्ञात कारणों से आग भड़क गई। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *