शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 के सिकंदरा परिवहन चैक पोस्ट पर महिला टीएसआई के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को पकड़कर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। यह घटना 9 अप्रैल की रात को हुई थी, जब बदमाशों ने चैक पोस्ट प्रभारी महिला टीएसआई के शासकीय निवास में घुसकर दरवाजा तोड़ा। उन्होंने टीएसआई के साथ अभद्रता की और बेल्टों से मारपीट की। इस दौरान कमरे में तोड़फोड़ कर नकदी और अन्य सामान लूट लिया गया था। मौके पर मौजूद कर्मचारी चंदन गुप्ता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। दबिश देकर आठ आरोपी गिरफ्तार किए
पीड़िता की शिकायत पर दिनारा थाने में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजगुरु उर्फ छोटू यादव, सोना उर्फ ऋषभ यादव, सहदेव यादव, महेंद्र यादव, दीपक उर्फ भईयन झा, कुंदन यादव, विक्की केवट और अनिल उर्फ बल्लू यादव शामिल हैं। सभी आरोपी दिनारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। लूटा गया सामान भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान (मसरूका) भी जब्त कर लिया है। उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में करैरा, सुनारी, हिम्मतपुर, सुरवाहा और अमोला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Source link