शिवहर में हत्या मामले में फरार आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने सूचना मिलने पर की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा




शिवहर पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के दौरान श्यामपुर भटहा थाना कांड संख्या 62/26 (हत्या) के अभियुक्त पिंटू सिंह को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पिंटू सिंह, स्वर्गीय बिन्दा सिंह का पुत्र है और श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का निवासी है। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचने में सफलता हासिल की। शिवहर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि शिवहर पुलिस अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। इस गिरफ्तारी को जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *