शेखपुरा DM ने खुद खेत में की गेहूं की कटनी:प्रोडक्शन का असेसमेंट कर किसानों को मॉडर्न फार्मिंग के लिए किया मोटीवेट




शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद ने रबी फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने के लिए ‘क्रॉप कटिंग’ प्रयोग का शुभारंभ किया। सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में प्रगतिशील किसान अरुण कुमार यादव के खेत में गेहूं की कटनी की गई। इसका उद्देश्य प्रति हेक्टेयर गेहूं के औसत उत्पादन का सटीक आंकड़ा प्राप्त करना है, जो सरकारी योजनाओं और फसल बीमा के लिए आधार बनेगा। निर्धारित मापदंडों के अनुसार, खेत के एक निश्चित हिस्से (50 वर्ग मीटर) में गेहूं की कटनी की गई। प्रयोगकर्ता सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी साकेत कुमार थे। निरीक्षण के दौरान 10 गुणा 05 मीटर के क्षेत्र में फसल कटाई कर वजन किया गया, जिसमें 13 किलो 060 ग्राम गेहूं प्राप्त हुआ। डीएम शेखर आनंद ने उपस्थित किसानों से बातचीत की इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (चेवाड़ा), अंचलाधिकारी (चेवाड़ा), मुखिया और स्थानीय किसान भी मौजूद थे। डीएम शेखर आनंद ने उपस्थित किसानों से बातचीत की और खेती में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही जिले में अनाज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित होता है। यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जा रही है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन मिल सके और आपदा की स्थिति में उन्हें फसल बीमा का उचित लाभ मिल सके। जिला पदाधिकारी ने किसान अरुण कुमार यादव के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों और उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *