श्रीगंगानगर में टांटिया ग्रुप और फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) विद्यापीठ ने शुक्रवार को नीट, जेईई कोचिंग का शुभारंभ किया। अब स्टूडेंट्स अपने शहर में रहकर भी मेडिकल की तैयारी कर सकेंगे। शुक्रवार को ‘अकेडमी ग्रोथ वार्ता’ में पीडब्ल्यू के महेंद्र मोहन और और टांटिया ग्रुप के कमलजीत सिंह सूदन ने स्टूडेंट्स के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभव साझा किए। महेंद्र मोहन ने कहा- अनुशासित अध्ययन, वैचारिक स्पष्टता, नियमित रिवीजन और सफलता के लिए सही दिशा और निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी प्रगति का मूल्यांकन करने और कमजोर क्षेत्रों को मजबूत करने का ढांचा भी बताया। साथ ही करियर प्लानिंग, संसाधनों के सही उपयोग और उच्च स्तरीय परीक्षाओं को संभालने के टिप्स दिए। कमलजीत सिंह सूदन ने कहा- पहले श्रीगंगानगर के छात्र IIT-JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा, जयपुर या दिल्ली जैसे शहरों में जाते थे, लेकिन अब टांटिया समूह के प्रयासों से दिल्ली-कोटा जैसी उत्कृष्ट फैकल्टी घर के पास उपलब्ध हो गई है। अब शहर और आसपास की मंडियों के स्टूडेंट्स घर के माहौल में रहकर ही डॉक्टर और इंजीनियर बन सकते हैं।
Source link