श्रीगंगानगर में आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट:ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश, अप्रैल में नहीं पड़ेगी गर्मी




राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। जिसका असर श्रीगंगानगर जिले में भी देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह जिले के कई ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई, जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया। वहीं, धूल भरी आंधी के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में आज ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने जिले में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। सुबह श्रीगंगानगर, सादुलशहर, लालगढ़ जाटान, चूनावढ़ और आस-पास के इलाकों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने अप्रैल महीने में कम गर्मी की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *