श्रीगंगानगर में हल्की बूंदाबांदी, बादलों की आवाजाही जारी:दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी के साथ हवाएं चल रही




श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद से बादलों की आवाजाही का दौर भी जारी है। कभी तेज धूप सताती है तो कभी छांव से राहत मिलती है। मौसम भी सुहाना बना हुआ है और धूल भरी आंधी चल रही है। बारिश का दौर थम चुका है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार सुबह लालगढ़ जाटान सहित आसपास के गांवों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में बदलवाही छाने की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है। अगले दो सप्ताह में गर्मी तेज होने के साथ कुछ शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज होने का अनुमान जताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *