संगरूर के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी:छत के रास्ते अंदर घुसे चोर, दान पात्र तोड़कर नकदी ले गए, पुलिस ने केस दर्ज किया




पंजाब के संगरूर जिले में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। आरोपी ने मंदिर के दान पात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी देर रात मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। वह छत के रास्ते अंदर घुसा और मंदिर में गौशाला के पास रखे शीशे के दान पात्र (गोलक) को तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस एक मूल रूप से बिहार और हाल समय में यहां की एक बस्ती में रहने वाले व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप लगाया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दान पात्र में कितनी राशि थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दान पेटी को समय-समय पर खोला जाता है, इसलिए चोरी हुई सटीक रकम का अनुमान लगाना मुश्किल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता चल सके। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *