संगरूर में जिप्सी से 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद:हाईटेक नाके पर पकड़ी, आरोपी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस




संगरूर पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है। यह बरामदगी गांव उप्पली के ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध जिप्सी से हुई, जिसमें सतनाम सिंह नामक व्यक्ति बैठा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मानसा थाने के एसआई यादविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सुनाम-संगरूर रोड से मेन हाईवे होते हुए गांव बडरुखां की ओर गश्त कर रहे थे। शाम करीब 5:20 बजे जब पुलिस पार्टी गांव उप्पली के ओवरब्रिज से नीचे उतरी, तो उन्हें स्लिप रोड पर बाईं ओर एक नीले रंग की जिप्सी खड़ी दिखाई दी। शक होने पर वाहन की तलाशी ली
जिप्सी में जिला संगरूर निवासी सतनाम सिंह बैठा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने तुरंत वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान जिप्सी से एक प्लास्टिक का थैला मिला, जिसमें लगभग 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त भरा हुआ था। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने मौके पर ही सतनाम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों का भी पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *