पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मलेरकोटला जिले के कुपकलां सब-डिवीजन स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय में तैनात उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) हरदीप सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांव भोगीवाल के एक निवासी की शिकायत पर की गई। विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एसडीओ हरदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की जांच की थी। जांच के दौरान उसने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके घर में अवैध बिजली मीटर लगे हुए हैं। शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी
एसडीओ ने इन अवैध बिजली मीटरों को चालू रखने के लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसे उसने विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज
शिकायतकर्ता की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link