संगरूर जिले के भवानीगढ़ में एक 75 वर्षीय चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक प्लाट में उसके हाथ पैर बंधा मिला। चौकीदार की ड्डयूटी का पहला दिन था। मौके पहुंची पुलिस जांच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामजी बालद कलां के रहने वाले थे। उनको पेस्टीसाइड की दुकान चलाने वाले कुलविंदर सिंह ने चौकीदारी के लिए रखा था। उनके प्लाट में बोरिंग का काम चल रहा था। कुलविंदर सिंह ने बताया कि बोरिंग का काम मंगलवार को शुरू हुआ था और रामजी को रात में सामान की रखवाली के लिए चौकीदार रखा गया था। वह अपनी पहली रात की ड्यूटी पर ही थे। बुधवार सुबह बोरिंग का काम करने वाले लखविंदर सिंह ने रामजी को मृत पाया और तुरंत प्लॉट मालिकों व पुलिस को सूचना दी। भवानीगढ़ थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मलविंदर सिंह ने बताया कि रामजी का शव पटियाला रोड पर मोहन नगर इलाके में एक खाली प्लॉट के अंदर बोरिंग मशीन के पास बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार,उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोटें थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Source link