संत मोरारी बापू ने किए श्रीजी प्रभु के दर्शन:मोती महल दरवाजे से श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, भोग आरती झांकी में हुए शामिल




कथा वाचक राष्ट्रीय संत मोरारी बापू ने रविवार को नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। संत मोरारी बापू मोती महल दरवाजे से मंदिर पहुंचे और श्रीजी प्रभु के भोग आरती झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर की बैठक जी में श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरा के अनुसार मोरारी बापू का उपरना व रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ उद्योगपति मदन पालीवाल साथ में मौजूद थे। संत मोरारी बापू मंदिर के मोती महल दरवाजे से मंदिर पहुंचे, जहां मदिर के सेवादारों व कर्मचारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर मोरारी बापू ने मोबाइल पर तिलकायत महाराज और युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने श्रीमद वल्लभाचार्य के प्राकट्योत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, पंड्या परेश नागर, सेवादार सहित प्रमोद पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, रविन्द्र जोशी और रूपेश पालीवाल मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *