सतना के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर दिखा तेंदुआ:पहले शांत बैठा जानवर, आहट सुनकर सड़क की दूसरी ओर निकला




सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र में धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर रविवार देर शाम एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के दिखने से आश्रम और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। आश्रम के एक संत ने सड़क किनारे बैठे तेंदुए को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ बिल्कुल शांत बैठा दिख रहा है। कुछ देर बाद आहट सुनकर वह सड़क किनारे जंगल की ओर चला गया। यह क्षेत्र बाघों और तेंदुओं की गतिविधियों के लिए काफी मशहूर है। यह मार्ग पन्ना नेशनल पार्क और रानीपुर अभयारण्य के बीच एक महत्वपूर्ण वन्यजीव गलियारा है। वन्यजीव अक्सर इस रास्ते से गुजरते हैं और आसपास के जंगलों व घास के मैदानों में शिकार करते हैं। वन विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। रेंजर रंजन सिंह परिहार ने सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए वन अमले को तैनात कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *