उन्नाव की पुरवा विधानसभा में शुक्रवार दोपहर आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा पर जमीन कब्जाने, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, जिससे स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नगर पंचायत पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही “गुंडों, चोर-उचक्कों और दलालों” को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह बात सपा को चुभ रही है, तो आखिर क्यों? विधायक ने आरोप लगाया कि सपा के लोग वर्षों से खाली प्लॉटों और जमीनों पर कब्जा करते रहे हैं। उन्होंने कहा, “सपा का नारा ही रहा है खाली प्लॉट हमारा। पुरवा क्षेत्र में आज भी हजारों बीघा जमीन पर इनके लोगों का कब्जा है।” उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के तहत ऐसी कब्जाई गई जमीनों को खाली कराया गया है और असली मालिकों को उनका हक दिलाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि “देख सपाई, बिटिया घबराई” जैसी बात यूं ही नहीं कही गई थी। उनके अनुसार, सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी और उस समय गुंडागर्दी व लूटपाट आम बात थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस दौर में सपा के मंत्री और विधायक पुलिस अधिकारियों तक के साथ दुर्व्यवहार करते थे। बीजेपी विधायक ने सपा पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग गौमाता की रक्षा की बात कर रहे हैं, वही पहले इसके खिलाफ काम करते रहे हैं। उन्होंने इसे “केवल दिखावा और नौटंकी” करार दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अनिल सिंह ने कहा कि चुनाव में हार की आशंका के चलते अब वे अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व जनता के मुद्दों से भटककर केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। मंगा लें या अपनी संपत्ति बेच दें, 2047 तक मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ दें।” उन्होंने अपने विरोधियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग उन्हें और बीजेपी को हराना चाहते हैं, वे पूरी ताकत लगा लें, लेकिन जनता का विश्वास उनके साथ है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले समय में इस बयान पर सियासी प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
Source link