सपोटरा में आज 7 घंटे बिजली बंद:लूलोज जीएसएस पर मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति बाधित




करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में आज विद्युत आपूर्ति 7 घंटे तक बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी लूलोज जीएसएस पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है।
जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता हिम्मत सिंह परिहार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। लूलोज जीएसएस से जुड़े सभी गांव इससे प्रभावित होंगे। इस अवधि में लाइन सुधार और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *