सलूम्बर जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का “संगठन सृजन अभियान” और “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” कार्यक्रम गति पकड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता एडवोकेट के निर्देश पर गिंगला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत घाटी और काँट में समन्वयकों एवं कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर इन बैठकों में पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। एडवोकेट दिनेश जैन और एडवोकेट वीरेंद्र पटेल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज चुनाव न कराए जाने का विरोध भी जताया। उनका कहना था कि जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही लोकतंत्र की रक्षा का आधार है। इन कार्यक्रमों में समन्वयकों के साथ पृथ्वी सिंह केनपुरा, पूंजी लाला टापर, देवीलाल मीणा, मीरा मीणा, नारा मीणा, फतेह सिंह, माधो सिंह, रामा भाई, नाराजी, गोविंद और शंकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सलूंबर की अन्य पंचायतों में हुई बैठक इसी क्रम में सलूम्बर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बस्सी और टोडा में भी बैठकें आयोजित की गईं। यहां समन्वयक कन्हैयालाल मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इन बैठकों में शंकर तिकमोत, नंदलाल सोमावत, मणिलाल जेमलोत, रमेश धन्नावत, नितेश जोशी, राजेश जेमलोत, मणिलाल केसरोत, तेजा मीणा, प्रकाश सुथार, भरत धन्नावत, दीपक धन्नावत और मुकेश मेहता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव-गांव पहुंचकर संगठन का विस्तार करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय रूप से जुटे हैं।
Source link