सलूम्बर जिले के लसाडिया ब्लॉक में अज्ञात बीमारी को लेकर हालात अब नियंत्रण में नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है, हालांकि निगरानी अभी भी सख्ती से जारी है। इससे पहले लसाडिया खंड की घाटा ग्राम पंचायत और लालपुरा क्षेत्र में 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की। सीनियर हेल्थ ऑफिसर खुद मौके पर मौजूद स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण असवाल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. महेन्द्र परमार खुद घाटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मौजूद हैं। अधिकारी लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। डॉ. परमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी (DCO) की टीम देर रात तक उप स्वास्थ्य केंद्र घाटा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा ले रही है। घर-घर सर्वे, सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच जारी स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर घर-घर सर्वेक्षण कर रही हैं। संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच का कार्य लगातार जारी है। टीमों को हर संभावित मामले पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. महेन्द्र परमार ने बताया- वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन विभाग किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रहा है और हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है। लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि किसी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं।
Source link