सलूंबर में देर रात पुलिस ने हाईवे पर बढ़ाई सख्ती:सेंसिटिव चौकियों के बाहर लगी नाकाबंदी, एडिशनल एसपी-डीएसपी ने ली गाड़ियों की तलाशी




जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक विशनाराम बिश्नोई के निर्देश पर पूरे जिले में व्यापक नाकाबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना और अपराधियों में भय का माहौल बनाना है। पुलिस द्वारा जिले के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों और मुख्य राजमार्गों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं और वाहन चालकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के चलते कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। जयसमंद चौकी के बाहर स्पेशल नाकाबंदी अभियान के तहत सराड़ा सर्कल की जयसमंद चौकी के बाहर विशेष नाकाबंदी की गई। यहां एडिशनल एसपी रतन चावला, सराड़ा डीएसपी चांदमल सिंघारिया और सराड़ा थाना प्रभारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नाकाबंदी के दौरान बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई चालकों के चालान काटे गए और उन्हें नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालकों के लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अपराधियों को सख्त संदेश देना उद्देश्य एडिशनल एसपी रतन चावला ने बताया- जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नाकाबंदी और चेकिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अभियान के दौरान एडिशनल एसपी रतन चावला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिले को अपराध मुक्त बनाने और लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *