सहरसा सदर अस्पताल में सुधार, संकरी सड़क चौड़ी होगी:जलजमाव रोकने नाला बनेगा, ओपीडी के सामने पार्क, सुविधाओं और स्वच्छता सुधार पर जोर




सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने गुरुवार को सहरसा मॉडल सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और परिसर में मौजूद समस्याओं के समाधान के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल के पश्चिम दिशा से आने वाली मुख्य सड़क काफी संकरी है, जिसकी चौड़ाई मात्र 7 से 8 फीट है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए सड़क के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक्स लगाने और मार्ग को व्यवस्थित करने की योजना तैयार की जा रही है। अस्पताल में जलजमाव की समस्या भी एक बड़ी चुनौती है, खासकर बारिश के मौसम में। जगह-जगह हो रहे वॉटर लॉगिंग की समस्या
इमरजेंसी वार्ड के सामने और पश्चिमी हिस्से में पानी जमा होने से मरीजों और अस्पताल कर्मियों को दिक्कत होती है। इसके स्थायी समाधान के लिए उत्तर दिशा की ओर एक नए नाले का निर्माण प्रस्तावित है। लगभग 2000 फीट लंबे इस नाले को चंद्रशेखर आजाद चौक से वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित बुड़को नाले से जोड़ा जाएगा, जिससे जल निकासी सुचारु रूप से हो सके। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि अस्पताल के ओपीडी के सामने एक सुंदर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल परिसर में जगह-जगह हो रहे वॉटर लॉगिंग की समस्या के अस्थायी समाधान के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि इन सभी योजनाओं का उद्देश्य आम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ एक स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। नगर निगम इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *