सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र में एक बैटरी संचालित ई-बाइक में आग लग गई। यह घटना बैढ़न थाने के ठीक सामने करीब 1 बजे हुई, जिसमें ई-बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक मालिक रवि साहू ने अपनी ई-बाइक दुकान के बाहर चार्जिंग पर लगाई थी। चार्जिंग के दौरान अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रवि साहू ने आशंका जताई है कि बैटरी चार्जिंग के दौरान हुई किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Source link