पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विविध शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि इस अवसर पर चित्रकला, पेंटिंग, निबंध लेखन, भाषण और संविधान की प्रस्तावना वाचन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रार्थना सभा में छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखी। उप प्रधानाचार्य देवी लाल, कुसुम परमार और श्रद्धा सिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में एडीजे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सावित्री आनंद निर्भीक और सीओ स्काउट एम.आर. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य वक्ता गोपाल सिंह राव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एम.आर. वर्मा, छात्रा माहीनूर, नीरू गिरी, सुमन कुंवर, सावित्री, कॉलेज छात्रा नीलम कुंवर, निधि रावल और आरती माली ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान 15 बालिकाओं को स्काउट तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में वाइस प्रिंसिपल सुमन कुमारी सहित महेंद्र कुमार प्रजापत, लता किरण बंसल, भगवत सिंह देवड़ा, पारस राजपुरोहित, शर्मिला डाबी, रमेश कुमार मेघवाल, चन्द्रकान्ता चौहान, शिवानी राठौड़, कीर्ति सोलंकी, स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद थीं। यह कार्यक्रम छात्राओं में सामाजिक चेतना और संविधान के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने में सहायक रहा।
Source link